RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधझारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़लातेहार

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और अपने तीन साल के बेटे की हत्‍या कर हुआ फरार

लातेहार। जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे की निर्मम हत्या कर फरार हो गया है.

Advertisement

जब इसकी जानकारी छिपादोहर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी रितेश कुमार राव को मिली तो वे सदल बल मौके पर पहुंचे. घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की. प्रभारी थाना प्रभारी रितेश कुमार राव ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि  गणेशपुर निवासी मोहनलाल उरांव का अपनी पत्नी सोनामणि देवी के साथ कुछ बातों को लेकर घरेलू झगड़ा हुआ.

Advertisement

बात इतनी बढ़ गयी कि पति मोहनलाल उरांव ने अपने पत्नी सोनामणि देवी एवं अपने तीन साल के बेटे सूरज उरांव को नुकीले व धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा जायेगा.

Advertisement
Advertisement
Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!