WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़लातेहार

शिवसागर तालाब से महिला का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

लातेहार। पुलिस ने जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी पंचायत के शिवसागर तालाब से मंगलवार को एक महिला का शव बरामद किया है. शव की पहचान शोभा मुसहरी (40), पति सुखलाल मुसहरी, शिवसागर टोला सराईडीह के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बरवाडीह थाना प्रभारी को दी. जानकारी मिलते ही बरवाडीह थाना प्रभारी अनुप कुमार के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है. महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. मामला संदिग्ध बताया जा रहा है.  पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. थाना प्रभारी अनुप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!