latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्म

होली की धूम, अबीर-गुलाल और पिचकारियों की हो रही है जमकर खरीदारी

लातेहर। शहर के मेन रोड पर होली को लेकर बाजार पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आ रहा है. त्योहार के करीब आते ही दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और ग्राहकों की भीड़ सुबह से देर शाम तक उमड़ रही है.

मंगलवार साप्‍ताहिक हाट होने के कारण शहर की सड़कों में अप्रत्‍याशित भीड़ देखी जा रही है. बाजारटांड़ में लगने वाले शिवरात्रि मेले में पैदल चलना भी मुशिकल हो गया है. बाजार में अबीर व गुलाल की कीमत 30 से 100 रूपये प्रति पैकेट है. जबकि पिचकारियां 20 से लेकर 1000 तक बिक रही हैं.  बच्चों और युवाओं में रंग-बिरंगी पिचकारियों और कार्टून डिजाइन वाले मुखौटों की खास मांग देखी जा रही है. मुखौटे 40 से 100 तक उपलब्ध हैं, जिससे बाजार में रौनक और बढ़ गई है. दुकानदारों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में खरीदारी ज्यादा हो रही है. रंग, गुलाल, पानी वाले गुब्बारे और विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री की बिक्री तेज हो गई है. कई स्थानों पर बम-पटाखों की भी खरीदारी हो रही है. हालांकि प्रशासन ने बिना लाइसेंस के पटाखें बेचने से मना किया गया है. बाजार में उत्साह का माहौल है और हर तरफ “होली है” की गूंज सुनाई दे रही है. स्थानीय प्रशासन भी शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्क है. कुल मिलाकर, लातेहार का बाजार इस समय पूरी तरह होली के रंग में रंगा हुआ है और लोग पूरे उत्साह के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button