latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्म

गणेशपुर में धुमधाम से मनाया जायेगा चैती दुर्गापूजा व रामनवमी

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चैतीदुर्गा पूजा एवं रामनवमी पर्व के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह ने की. चैती दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. समिति में सुनील कुमार यादव को अध्यक्ष, प्रीतलाल यादव, मनोज प्रसाद गुप्ता व जितेंद्र रजक को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं अनूप कुमार गुप्ता को सचिव तथा मनोज राम और सहदेव साव को उपसचिव चुना गया. कोषाध्यक्ष के रूप में विष्णु शंकर सिंह, अभय सिंह, शरणदेव सिंह और सौरभ कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई. मौके पर अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि समिति की ओर से चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर नौ दिनों तक विधिवत पाठ कराया जाएगा.  दशमी के दिन मेला का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा 27 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें सिंगर सोनम यादव और सिंगर निशा गुप्ता अपनी प्रस्तुति देंगी. बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button