lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडधर्ममहुआडांड़

शांति सद्भाव एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में रामनवमी संपन्न

महुआडांड(लातेहार)। प्रखंड में चैत्र रामनवमी का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोग पूजा की तैयारी में दिखे। सुबह से ही प्रखंड स्थित महावीर मंदिर, देवी मंडप एवं दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर पर भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पूरा प्रखंड भक्तिमय माहौल में नजर आया। भव्य बाइक जुलूस का आयोजन नवमी के दिन झण्डा पूजन के पश्चात बजरंग दल एवं महावीर मंडल के नेतृत्व में भब्य एवं विशाल बाइक जुलूस निकाला गया।जो की दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर से निकलकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, आदर्श नगर, रामपुर, दीपाटोली, समेत अन्य निर्धारित रूट का भ्रमण किया। मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल रामभक्तों के लिए जगह जगह पेयजल की व्यवस्था की गई थी।झंडा मिलान कार्यक्रम में उमड़ा राम भक्तों का जनसैलाब

रामनवमी के शुभ अवसर पर सुबह मंदिरों में विशेष पुजा अर्चना एवं झंडा पुजन के बाद महावीरी झंडे के साथ ग्राम गनसा, सिदरा, रामपुर, शिवनगर, समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पारम्परिक हथियारों से लैस राम भक्त जुलूस लेकर महुआडांड़ स्थित शास्त्री चौक पहुंचे। जहां झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महावीर झंडों को लहराते हुए अखाड़े में राम भक्तों ने हथियार व डंडों के साथ करतब करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। इस दौरान हिन्दू महासभा एवं बजरंग दल के द्वारा विभिन्न गांव से अखाड़े में शामिल पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। सबसे उंचे महावीर ध्वज के लिए विशेष पुरस्कार के साथ सभी पूजा समितियों को सम्मानित किया गया।साथ ही अखाड़ा में हथियार व डंडों के साथ रोचक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए मेडल देकर सम्मानित किया गया। नेतरहाट, चटकपुर, ओरसा, हामी, चंपा, समेत पुरे प्रखंड में कई जगहों पर झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में राम भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए झुमते नज़र आए। इस दौरान पुरा प्रखंड भगवा झंडों से सजा नज़र आया।

विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

लातेहार उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विधि व्यवस्था संधारण को लेकर महुआडांड एसडीओ बिपिन कुमार दुबे डीएसपी शिवपूजन बहेलिया, बीडीओ सतोष बैठा एवं महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस जवान पुरी तरह से मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन पूरे दिन मुस्तैद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दू महासभा ,बजरंग दल व महावीर मंडल के सदस्य और दुर्गा वाहिनी की बहनों का योगदान सराहनीय रहा। बड़ी संख्या में युवा पारंपरिक सनातन धर्म की पहचान केसरी पगड़ी पहनकर भगवान श्री राम की जयघोष करते हुए शोभायात्रा में माहौल को राममय बनाये हुए थे। वहीं श्रद्धालुगण भी भगवान श्री राम का गुणगान करती हुई चल रहे थे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!