latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़लातेहार

रेलवे स्टेशन में तत्काल टिकट को लेकर जमकर हंगामा, सीएस के कार्यप्रणाली सवाल खड़े

नहीं बना ऐसी कोच का एक भी तत्काल टिकट, यात्रियों में आक्रोश

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह रेलवे स्टेशन में रविवार को तत्काल टिकट बनाने को लेकर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. टिकट काउंटर पर घंटों लाइन में खड़े यात्रियों ने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर अंदर से चुनिंदा लोगों का टिकट बनाया जा रहा है, जबकि लाइन में लगे आम यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा. आक्रोशित यात्रियों का कहना है कि सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद जब उनकी बारी आती है तो टिकट खत्म होने की बात कह दी जाती है, लेकिन कुछ लोगों का टिकट अंदर ही अंदर आसानी से बना दिया जाता है. वहीं रविवार को टिकट काउंटर पर हंगाम होने के कारण ऐसी कोच का एक भी तत्काल टिकट नहीं बना. इसको लेकर स्टेशन परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. यात्रियों ने सीएस अभिषेक सिंह समेत दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तत्काल टिकट व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है. लोगों का आरोप है कि गरीब और जरूरतमंद यात्रियों के हक का टिकट दलालों और पहचान वालों को दिया जा रहा है. यात्रियों में सीताराम उरांव, प्रकाश विश्वकर्मा, सकेंद्र विश्वकर्मा, मो. हुसैन और वाकर अहमद समेत कई लोग शामिल थे. यात्रियों ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. मामले की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित यात्रियों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक बातचीत और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. हालांकि यात्रियों का कहना है कि पूरे विवाद का मुख्य कारण सीएस की कार्यशैली है और जब तक उनका तबादला नहीं होगा तब तक व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है. यात्रियों ने रेलवे के वरीय अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

पंचायत समिति सदस्य ने भी सीएस पर लगाया आरोप

इधर पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने भी सीएस पर आरोप लगाते हुवे कहा कि मैं भी तीन दिन से टिकट के लिए काउंटर का चक्कर लगा रहा हूं. पर मेरी टिकट नहीं बन पाई सीएस द्वारा टिकट खत्म होने की बात बता कर वापस लौटा दिया गया. वहीं पंसस प्रवीण कुमार ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से इसकी जांच कर बरवाडीह से सीएस अभिषेक सिंह का तबादला और दोषियों पर कार्रवाई करने का मांग किया है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button