WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़लातेहार

पुलिस पिकेट के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, एक महिला घायल

बरवाडीह (लातेहार)।  केड़ पुलिस पिकेट के समीप रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार चूंगरू पंचायत के चहल गांव निवासी तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान केड़ पुलिस पिकेट के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार कन्हाई सिंह (45), पिता स्व ठेभू सिंह तथा प्रीथीया सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  बाइक पर सवार कन्हाई सिंह की पत्नी मनतोरवा देवी को हल्की चोटें आई हैं. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी को तत्काल बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अमित कुमार सिंह ने जांच के बाद दोनों पुरुषों को मृत घोषित कर दिया. घायल मनतोरवा देवी ने बताया कि वे लोग शनिवार को केड़ पंचायत के चुट्टी खाड़ गांव स्थित अपने बड़े दामाद अनोज सिंह के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे. समारोह समाप्त होने के बाद रविवार को अपने गांव लौटने के दौरान यह हादसा हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम लातेहार सदर अस्पताल में कराया जाएगा और उसके बाद शवों परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!