WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़

मालगाड़ी की चपेट में आने से दुधारू जर्सी गाय की मौत

बरवाडीह स्टेशन से दो किलोमीटर की दूरी पर खूरा मिडिल स्कूल के समीप हुआ हादसा, लोगों ने ट्रैक किनारे मवेशियों की आवाजाही रोकने की उठाई मांग

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर की दूरी पर खूरा मिडिल स्कूल के पास सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक दुधारू जर्सी गाय की मौत हो गई. यह हादसा पोल संख्या 260/26 के निकट रेलवे ट्रैक पर हुआ. मालगाड़ी की तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय का शरीर तीन हिस्सों में बंट गया. घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं संबंधित रेलवे अधिकारियों को दी गई. सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया. मृत गाय लाल-भूरे रंग की जर्सी नस्ल की बताई जा रही है. समाचार लिखे जाने तक गाय के मालिक की पहचान नहीं हो सकी थी. स्थानीय लोग आसपास के गांवों में गाय के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय ट्रैक के आसपास कई मवेशी घूम रहे थे. दुर्घटना के बाद अन्य गायें भी इधर-उधर भागने लगीं, जिससे कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से ट्रैक के आसपास मवेशियों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि खुले में घूमने वाले मवेशियों के कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं. समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं. ग्रामीणों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!