WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
खेलझारखंडलातेहार

स्व. झमन सिंह एवं संतोष सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 13 अगस्त तक ली जायेगी इंट्री

लातेहार। सदर प्रखंड के बेंदी रेलवे स्टेशन के समीप लेधपा गांव में स्व झमन सिंह एवं संतोष सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को किया गया. स्थानीय प्रतिनिधि रघु खरवार व वार्ड सदस्य सुषमा देवी सहित अन्‍य गणमान्‍य लोगों ने सामुहिक रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उदघाटन मुकाबला हेहेगड़ा और भंडारिया की टीम के बीच खेला गया. मैच को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला.  आयोजक समिति के अनुसार आगामी 13 अगस्‍त तक टूर्नामेंट में टीमों की इंट्री ली जायेगी.

रघु खरवार ने बताया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में भी काफी उत्साह है. उद्घाटन समारोह में आयोजन समिति के अध्‍यक्ष ठू सिंह, सचिव मुकेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, सौरभ कुमार, अनुज सिंह, रवि, अवनिधर सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, समुद्री देवी सहित आयोजन समिति के तमाम सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!