Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दोनो पैर कटा, इलाज के क्रम में मौत

बरवाडीह से एमएमसीएच मेदिनीनगर किया गया था रेफर

बरवाडीह (लातेहार)। सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना- बरवाडीह रेलखंड स्थित मंगरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक में सोमवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी पहचान प्रखंड के बभंडीह ग्राम निवासी 50 वर्षीय रामू तूरी के रूप में की गयी. हादसे में उनके दोनों पैर कट गए. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल रामू तूरी को इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.  यहां डॉ. अनुपमा एक्का व डॉ. अमित कुमार सिंह के अलावा  ड्रेसर राजेश चंद्र (बबलू), आभा रानी, निशा कुमारी, समीरा एक्का, हसीब अंसारी, तारा समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उसका प्राथमिक इलाज किया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया. मेदिनीनगर पहुंचने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी तत्काल सामने नहीं आ सकी.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!