Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्मबालुमाथ

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शेरेगड़ा शिव मंदिर में बैठक की गई आयोजित

बालूमाथ (लातेहार)। दुर्गा पूजा को लेकर शेरेगडा स्थित शिव मंदिर परिसर में पूजा समिति एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता रंजित यादव ने की. बैठक में दुर्गा पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में पूजा पंडाल, सजावट, विद्युत व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा पूजा के दौरान आवश्यक तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया. समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रमुख पर्व है. इसे सभी लोगों के सहयोग और आपसी समन्वय से भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा. बैठक में पूजा आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई तथा सदस्यों से अपने अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की गई. साथ ही पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया. इस अवसर पर समिति के सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, विजय यादव, देवशरण पांडे, देवा उरांव, पिंटू राम, चंद्र मोहन यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे. बैठक में सभी ने मिलकर दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!