Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेलझारखंडमहुआडांड़

फुटबॉल टूर्नामेंट में पोटमाडीह और करमटोली बनी विजेता

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के साले पारिस में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हो गया. प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 55 टीमों ने हिस्सा लिया.  पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में पोटमाडीह की टीम ने बांसकरचा को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं, महिला वर्ग में करमटोली की टीम ने बांसकरचा को एक गोल से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला पोटमाडीह और बांसकरचा के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया. कड़े संघर्ष के बीच पोटमाडीह की टीम ने एक गोल दागकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया और विजेता बनी. इसी तरह महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला भी बांसकरचा और करमटोली के बीच हुआ. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में करमटोली की टीम ने एक गोल की बढ़त बनाते हुए मुकाबला जीत लिया और महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया.फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनसंघर्ष समिति के सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर रहे. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर बेरनेट तिग्गा, फादर अजीत कुजूर, फादर दिगेश्वर भोक्ता, मानुएल, कुलदीप, सुमन एक्का, सुरेश उरांव सहित महिला संघ की सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन युवा संघ साले पारिस की ओर से किया गया था. प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं खेलप्रेमियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!