IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
चंदवाझारखंडधर्म

सिकनी में निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक का चुनरी ओढ़ाकर किया गया स्वागत

चंदवा (लातेहार)। नवयुवक संघ, सिकनी की ओर से आयोजित भव्य कलश यात्रा में स्थानीय विधायक प्रकाश राम शामिल हुए. धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा. कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक प्रकाश राम का चुनरी ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया. इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. विधायक ने श्रद्धालुओं के बीच कलश वितरण किया और क्षेत्र की सुख समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया. धार्मिक आयोजन के माध्यम से स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की. आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिली. आयोजन में उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया. मौके पर जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, लाल मनोज नाथ शहदेव, लाल रंजन नाथ शाहदेव, पुष्पा देवी, अनीता देवी, तारकेश्वर यादव, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!