Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्मलातेहार

20 जायरिनों का जत्‍था रवाना, 29 को दिल्ली से मक्का-मदीना के लिए भरेंगे उड़ान

लातेहार। अल रजा टूर एंड ट्रेवल्स के तत्वावधान में लातेहार जिले के 25 तथा पलामू जिले के 20 सहित कुल 45  जायरीन रविवार को उमराह एवं हरमैन शरीफैन की जियारत के लिए लातेहार रेलवे स्टेशन से रवाना हुए. । सभी जायरीन पहले दिल्ली पहुंचेंगे. वहां 29 जुलाई को हवाई मार्ग से सऊदी अरब के लिए प्रस्थान करेंगें. जायरीन की रवानगी के अवसर पर लातेहार रेलवे स्टेशन पर भावुक माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में परिजन, मित्र, शुभचिंतक और स्थानीय लोग स्टेशन पहुंचे तथा फूल-मालाओं और दुआओं के साथ सभी यात्रियों को विदाई दी. पूरा स्टेशन दुआओं और शुभकामनाओं से गूंजता रहा. यात्रा से पूर्व हजरत मौलाना नौशाद रजा, जिन्हें इस उमराह काफिले का टूर लीडर बनाया गया है, ने सभी जायरीन के लिए विशेष दुआ कराई.  उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि सभी का उमराह कबूल हो, उनकी यात्रा आसान, सुरक्षित और बरकत वाली हो तथा सभी जायरीन सकुशल अपने वतन लौटें. उन्होंने कहा कि उमराह आत्मिक शांति, इबादत और अल्लाह की रज़ा हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में उलेमा-ए-किराम, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं जायरीन के परिजन उपस्थित रहे. कांग्रेस नेत्री एवं नगर अध्यक्ष संजीदा परवीन ने भी रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी जायरीन को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की. मौके पर शमसुल होदा, यूथ कांग्रेस नेता आफताब आलम, हाफिज शकील, अजीज साहब, मौलाना फैजान रजा, अयूब खान, अफसर हुसैन, गफूर अंसारी, अख्तर अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने जायरीन को फूल-मालाएं पहनाकर और दुआओं के साथ विदाई दी. उमराह के लिए रवाना होने वालों में लातेहार के शाहनवाज अंसारी, नौशाद अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी, अफजाल अंसारी, मकदूम अंसारी, रजिया बेगम, मुस्तफा आलम सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!