WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़लातेहार

महिला से दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश, तीन साल के बच्चे को जंगल में छोड़ा

एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने प्रेस वार्ता कर दी घटना की जानकारी, मनिका के नकटा जंगल में वारदात का आरोप

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिला के तीन वर्षीय बच्चे को भी जंगल में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की जानकारी एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने रविवार को बरवाडीह थाना में प्रेस वार्ता के दौरान दी. पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त की रात करीब 9 बजे एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह पहुंची थी. उसकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल डालटनगंज रेफर किया गया. महिला उस समय ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं थी, लेकिन उसने अपने बच्चे के अपहरण की बात कही थी. इसके बाद लातेहार एसपी के निर्देशानुसार बरवाडीह पुलिस ने एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की.

नकटा जंगल में ले जाकर वारदात का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त को सदर अस्पताल डालटनगंज में महिला का बयान दर्ज किया गया. महिला ने बताया कि 3 अगस्त की शाम करीब छह बजे उसका परिचित शंकर सिंह बरवाडीह चौक पर मिला था. उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था. दोनों ने महिला को मोटरसाइकिल से मनिका ले जाने की बात कही और उसे मनिका थाना क्षेत्र के नकटा जंगल में ले गए. महिला के बयान के अनुसार, जंगल में ले जाने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया. इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके शरीर पर हमला कर उसका गला दबा दिया गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी. आरोपियों ने उसे मृत समझकर वहीं छोड़ दिया. महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद शंकर सिंह और उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने उसके तीन वर्षीय बच्चे को भी जंगल के बीच छोड़ दिया और वहां से चले गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की.

टीम गठित कर दोनों आरोपियों को पकड़ा

मामले में बरवाडीह थाना कांड संख्या 52/26, दिनांक 05 अगस्त 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ वीरेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी शंकर सिंह उर्फ मंटू सिंह (30 वर्ष), पिता शंभू सिंह, निवासी डुमरी थाना मनिका, वर्तमान पता अकराही थाना बरवाडीह को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान शंकर सिंह द्वारा बताए गए सहयोगी के आधार पर पुलिस ने अमरनाथ सिंह (56 वर्ष), पिता स्व. कन्हाई सिंह, निवासी अकराही थाना बरवाडीह को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस घटना में शामिल अन्य तथ्यों और आरोपी की भूमिका की भी जांच कर रही है.

ये पुलिसकर्मी रहे टीम में शामिल

कार्रवाई में बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार, पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार मंडल, श्याम नारायण ओझा, संजय चौधरी तथा सशस्त्र बल के जवान सुनील उरांव, परशुराम सिंह, रमेश पासवान और गृह रक्षक देवलाल कुमार यादव शामिल रहे.

एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!