WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़लातेहार

बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार गंभीर हालत में रेफर

Advertisement

लातेहार। डालटनगंज – महुआडांड़ मुख्य मार्ग पर छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ गांव के शिव बेल के पास शुक्रवार की सुबह तकरीबन 10:30 बजे सोहसा बस ने एक बाइक में टक्कर मार दिया है. जिसमें बाइक सवार छिपादोहर निवासी रामलाल ठाकुर का पुत्र संदीप ठाकुर (32) गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संदीप ठाकुर अपने बाइक से डालटनगंज जाने के लिए घर निकला था.

Advertisement

जब वह केड़ गांव के शिव बेल के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा डालटनगंज से महुआडांड़ की ओर जा रही सोहसा बस ने संदीप की बाईक में जोरदार टक्कर मार दिया. इसमें संदीप ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया है. ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही छिपादोहर थाना को सूचना दिया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल संदीप ठाकुर को इलाज के लिए बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

Advertisement

डॉ विवेकानंद कुमार के द्वारा इलाज कर बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज एमएमसीएच हॉस्पिटल रेफर कर दिया है. डॉ विवेकानंद ने बताया कि घायल संदीप के चेहरे में गंभीर चोटें आई है. छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने बताया कि पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है. बस को घटना स्थल पर ही जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!