latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्ममहुआडांड़

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत दिन बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष एवं बच्चों ने यात्रा में भाग लिया। यात्रा पर निकलने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने नगर स्थित दुर्गा मंदिर, शीतला माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। यात्रा में शामिल श्रद्धालु अमरनाथ धाम के दर्शन के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। इनमें वैष्णो देवी, उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर, खाटूश्याम धाम, स्वर्ण मंदिर सहित अन्य कई प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं। श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा की कामना की। यात्रा दल में दामोदर प्रसाद, राजू गुप्ता, विनोद सिंह, दिलीप प्रसाद, शंकर प्रसाद, अनिल सोनी सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा को लेकर सभी भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, आस्था और धार्मिक अनुभव प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। महुआडांड़ से श्रद्धालुओं के रवाना होने पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button