मेदिनीनगर जाने के क्रम में हुई मुलाकात, झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों और जिला संगठन के विभिन्न पहलुओं पर हुआ विचार-विमर्श
लातेहार। मेदिनीनगर जाने के क्रम में मंगलवार की रात पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से भाजपा नेताओं ने मुलाकात की. इस दौरान लातेहार जिले के विकास, झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की. मुलाकात के दौरान लातेहार जिले की विकास संबंधी आवश्यकताओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया गया. साथ ही झारखंड में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों, संगठनात्मक मजबूती और जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के विषय पर भी चर्चा की गई. इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिला मंत्री मुकेश कुमार पांडेय, सतेंद्र यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे. सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ जिले के विकास और संगठन से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किये.