alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
खेलझारखंडबरवाडीह

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

पहले मुकाबले में मंगरा और गाड़ी स्कूल आमने-सामने

बरवाडीह (लातेहार)। रेलवे स्पोर्ट्स क्लब, बरवाडीह में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया. उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख बीरेंद्र जायसवाल, पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षक, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला मंगरा स्कूल और गाड़ी स्कूल की टीमों के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. रोमांचक मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है. उन्होंने खिलाड़ियों से जीत-हार की चिंता किए बिना पूरी निष्ठा, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग, विद्यालयों के शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button