latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़

जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल

बरवाडीह (लातेहार)। थाना क्षेत्र के मोरवाई पंचायत के  सैदुप के सालेटोंगरी गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जानकारी के अनुसार स्‍व बजरंगी मांझी के पुत्र महेंद्र पासवान और जोगेंद्र पासवान के परिवार में आयोजित बरखी कार्यक्रम के दौरान बैठक चल रही थी. इसी बीच मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई. यह कहासुनी पुराने जमीनी विवाद के कारण हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चले. इसमें  महेंद्र पासवान, पवन पासवान, पंकज पासवान, जोगेंद्र पासवान और दिलीप पासवान घायल हो गए. सभी घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पवन पासवान और जोगेंद्र पासवान को बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज एमएमसीएच स्पताल रेफर किया गया है. बरवाडीह पुलिस की घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button