Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेलचंदवाझारखंड

बोदा अब खेल प्रतिभाओं के कारण नई पहचान बना रहा है: जुनेद अनवर

लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड के बोदा पंचायत स्थित खेल मैदान में शनिवार को बीएफसी बोदा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य जुनेद अनवर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक विनोद विश्वकर्मा, दीपू कुमार सिन्हा, झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव, झामुमो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नौशाद आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, पंचायत समिति सदस्य सुशीला टोपनो सहित कई अन्‍य अतिथियों ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्‍त कर किया.

मौके पर जुनेद अनवर ने कहा कि एक समय नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला बोदा अब खेल प्रतिभाओं के कारण नई पहचान बना रहा है.उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बीएफसी बोदा की टीम को बधाई देते हुए भविष्य में इसे और भव्य स्वरूप मिलने की शुभकामनाएं दीं. दीपू कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले डेढ़ दशक से लगातार इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के प्रति लोगों की गहरी रुचि का प्रमाण है. आरपीएफ निरीक्षक विनोद विश्वकर्मा ने युवाओं से खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे युवा अपराध और सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं. झामुमो नेता नौशाद आलम ने कहा कि जनसहयोग पर बल दिया. सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की  उद्घाटन मुकाबला गत वर्ष की विजेता जूनियर स्टार हरिहरपुर और भगत ब्रदर्स के बीच खेला गया. जूनियर स्टार हरिहरपुर ने  जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया. चार अगस्‍त को समापन के मौके पर नागपुरी एवं झारखंडी लोक संस्कृति के लोकप्रिय गायक क़यूम अब्बास सहित कई प्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सज्जाद अंसारी, समर अंसारी, कलीम अंसारी, बबलू राही, सिराज अंसारी, मोहम्मद मुस्लिम, जसीम अंसारी, महफ़ूज़, अर्जुन, बसंत, मनोज सहित बोदा के अनेक युवाओं एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!