latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़

15 वर्षीय लड़की का शव महुआ पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी

बरवाडीह (लातेहार)। स्‍थानीय गढ़वाटांड छठ घाट स्थित एक  किराए के घर पर रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबिलग किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेंदी गांव के दूधमटिया में महुआ के पेड़ से लटका हुआ पाया गया. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों के अनुसार वह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे से घर से लापता थी. पिता ने बताया कि जिस मकान में वे लोग किराए पर रहते थे. बताया जाता है उसी घर के एक युवक के साथ पिछले एक वर्ष से उसका का प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब गुरुवार सुबह वे मकान मालिक के पास अपनी बेटी के बारे में पूछने पहुंचे, तो उन्होंने किसी भी जानकारी से साफ इनकार कर दिया. आरोप है कि इसके बाद मकान मालिक ने उनका सारा सामान घर से बाहर फेंक दिया. इसी बीच परिजन जब मामले की शिकायत करने बरवाडीह थाना जा रहे थे, तभी सुबह करीब 9 बजे उसके  मोबाइल से उसके पिता की बात हुई. काजल ने अपने पिता को बताया कि वह बेंदी में है और अपनी एक फोटो भी भेजी. लेकिन करीब 20 मिनट बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उनकी महुआ के पेड़ से लटकी हुई है और उसकी सांसें चल रही हैं. सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी. परिजन जब तक वहां पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और परिजन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button