लातेहार
डीवीसी ने लगातार चौथे वर्ष भी किया मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन


उप महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ अलका लकड़ा ने बताया कि वर्ष यह आयोजन डीवीसी परियोजना प्रभावित गांवो में 12 से 16 मार्च के बीच आयोजित किया जायेगा. उन्होने बताया कि शिविर के प्रथम दिन कुल 77 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई. इनमें से 22 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया. मरीजों के बीच जांच के बाद चश्मा व दवाइयों का वितरण किया गया. नेत्र जांच डीवीसी के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बी सुदर्शन ने किया. सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन सिटी हॉस्पिटल, लातेहार में किया जायेगा. मौकेे पर डीवीसी के प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि प्रकाश तिवारी, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) संजीव कुमार, फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार, सिस्टर सुधा कुमारी तथा सिटी हॉस्पिटल लातेहार की टीम उपस्थित थी. शिविर की सफलता में डीही पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी, मुखिया प्रतिनिधि संदीप ओरांव, पंचायत समिति मो. उमर आलम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.