RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडधर्म

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

लातेहार। जिला मुख्‍यालय समेंत जिले के अन्‍य सभी प्रखंड क्षेत्रों में ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी मस्जिदों में तय समय पर नमाज अदा की गई। लातेहार के जामा मस्जिद, मिल्‍लत मस्जिद समेंत नावागढ़, तरवाडीह, करकट, इचाक, पोचरा आदि ग्रामीण क्षेत्रो के मस्जिदों में तय समय पर नमाज अदा की गई. इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे के गले लग कर ईद की बधाई दी. महुआडांड़ के जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम (जामा मस्जिद) में मौलाना रियाजउद्दीन रिजवी, गौसिया मस्जिद में मौलाना नौसाद आलम और मदीना मस्जिद में हाफिज खालिद की इमामत में नमाज हुई। नमाज से पहले लोगों ने सदका, फितरा और जकात अदा की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ की। इसके बाद लोग कब्रिस्तान जाकर अपने मरहूम परिजनों को याद कर फातिहा पढ़ी. ईद के मौके पर घर-घर सेवइयां, शीरखुर्मा, बिरयानी सहित विभिन्न पकवान बनाए गए और लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मिठास बांटी। वहीं बच्चों में खासा उत्साह देखा गया, जो नए कपड़ों में ईदी पाकर खुश नजर आए।ईद के मौके पर सुरक्षा की व्‍यापक व्‍यवस्‍था देखी गयी.  महुआडांड़ में थाना प्रभारी मनोज कुमार के आदेश पर सभी मस्जिदों के बाहर गली मोहल्ले चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!