
लातेहार। नाग पंचमी के अवसर पर सदर प्रखंड के पूर्णा केडू गांव में कलश यात्रा का आयोजन किया गया. धार्मिक आस्था और उत्साह से भरी इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया. कलश यात्रा के दौरान महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश धारण कर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया. इस दौरान भक्ति गीतों और धार्मिक जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला. कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग देखते ही बन रही थी. धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे श्रद्धाभाव के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं में पिंटू रजक ,लखन पासवान, राधिका पासवान, अनिल पासवान, बिट्टू पासवान, रोहित पासवान, संतोष कुमार, नंदन कुमार, अर्जुन राम, दीपक पासवान, विक्की पासवान मौजूद रहे.



