RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीहलातेहारस्वास्थ्य

बरवाडीह में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, बिना जांच – दवा लौटने को मजबूर मरीज

सीएचसी में केमिकल खत्म, जरूरी जांच ठप : रेलवे लाइन किनारे मिली एक्सपायरी दवाएं

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की बदहाल व्यवस्था के कारण मरीजों को समय पर इलाज, जांच और दवाएं तक नसीब नहीं हो पा रही हैं. हालात ऐसे हैं कि लोग सरकारी अस्पताल से निराश होकर निजी इलाज की ओर मजबूर हो रहे हैं. मामले की जानकारी देते हुए पारा शिक्षक श्रवण प्रसाद ने बताया कि वे सर्दी, खांसी, बुखार और सिर में भारीपन की शिकायत लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे. ओपीडी में मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद मलेरिया, विडाल और सीवीसी टेस्ट के साथ कुछ दवाएं लिखीं. लेकिन जब वे जांच के लिए लैब पहुंचे तो वहां सिर्फ मलेरिया टेस्ट ही किया गया. विडाल और सीवीसी टेस्ट के बारे में लैब टेक्नीशियन ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से आवश्यक केमिकल उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण यह जांच संभव नहीं हो पा रही है. श्रवण प्रसाद ने यह भी बताया कि जांच के बाद जब वे दवा काउंटर पर पहुंचे तो लिखी गई दवाओं में से एक दवा वहां उपलब्ध नहीं थी. इसके बाद वे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मिलने पहुंचे, लेकिन बताया गया कि वे अस्पताल में मौजूद नहीं हैं. घंटों इंतजार के बावजूद न तो जांच पूरी हो सकी और न ही दवा मिली, अंततः उन्हें बिना इलाज के ही घर लौटना पड़ा.

फेंका हुआ मिला दवाओं का खेप

स्वास्थ्य केंद्र की शिकायतें यहीं तक सीमित नहीं हैं. सोमवार की सुबह प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू हाई स्कूल के समीप रेलवे लाइन किनारे एक्सपायरी दवाओं से भरा एक खेप फेंका हुआ मिला, जिसने विभागीय लापरवाही की पोल खोल दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर मरीजों को दवा नहीं मिल रही है, वहीं दूसरी ओर दवाओं को इस तरह खुले में फेंका जा रहा है.

दोषी पदाधिकारियों पर कारवाई की मांग

इसके अलावा रेफर किए गए मरीजों को एंबुलेंस सुविधा देने के बजाय उनसे तेल के पैसे की मांग किए जाने का भी आरोप लग रहा है. बिना पैसे दिए एंबुलेंस नहीं मिलने की शिकायतें आम हो चुकी हैं. इस पूरे मामले को लेकर जिला सांसद प्रतिनिधि सह जिप सदस्य कन्हाई सिंह, दीपक राज सहित स्थानीय लोगों ने  उपायुक्त से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!