RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडधर्म

हिंदू महिला महासभा ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

महुआडांड़(लातेहार)। स्थानीय दुर्गा बाड़ी में बुधवार को हिंदू महिला महासभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन से की गयी. जिसमें सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया. समारोह के दौरान महिलाओं ने भगवान के भजनों का सामूहिक गायन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. मंदिर परिसर में घंटियों की मधुर ध्वनि, तालियों की लय और भक्ति संगीत से माहौल गुंजायमान हो उठा. इसके पश्चात महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर समारोह को यादगार बना दिया. रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा के बीच एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. समारोह में सामाजिक महत्व के साथ नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी स्पष्ट रूप से देखने को मिली. कार्यक्रम को सफल बनाने में दर्जनों महिलाओं की सराहनीय उपस्थिति रही.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!