


लातेहर। शहर के मेन रोड पर होली को लेकर बाजार पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आ रहा है. त्योहार के करीब आते ही दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और ग्राहकों की भीड़ सुबह से देर शाम तक उमड़ रही है.
दुकानदारों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में खरीदारी ज्यादा हो रही है. रंग, गुलाल, पानी वाले गुब्बारे और विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री की बिक्री तेज हो गई है. कई स्थानों पर बम-पटाखों की भी खरीदारी हो रही है. हालांकि प्रशासन ने बिना लाइसेंस के पटाखें बेचने से मना किया गया है. बाजार में उत्साह का माहौल है और हर तरफ “होली है” की गूंज सुनाई दे रही है. स्थानीय प्रशासन भी शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्क है. कुल मिलाकर, लातेहार का बाजार इस समय पूरी तरह होली के रंग में रंगा हुआ है और लोग पूरे उत्साह के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं. 