Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्म

महाशिवरात्रि पर निकली कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बालूमाथ (लातेहार)।  प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर ब्लॉक कॉलोनी होते हुए मकईयाटांड स्थित नदी पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलयों में नदी का पवित्र जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची.  इस दौरान हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय समेत कई नारे श्रद्धालु लगा रहे थे. इसके बाद रुद्राअभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इसके अलावा बालूमाथ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, बाजार रोड स्थित शिव मंदिर, बड़का बालूमाथ स्थित शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं गांव टोलों में दिनभर श्रद्धालु मंदिर में भोले बाबा को जल अर्पण करते एवं पूजा अर्चना करते दिखाई दिए.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!