WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
खेलझारखंडमहुआडांड़

केवरकी की टीम ने जीता फादर मैकनामारा हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

महुआडांड़ (लातेहार)। स्‍थानीय संत जोसेफ प्‍लस टू उच्‍च विद्यालय मैदान में आयोजित फादर मैकनामारा हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला केवरकी और संत जोसेफ प्‍लस टू उच्‍च विद्यालय के बीच खेला गया.  मैच काफी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा. इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. मैच में केवरकी गांव की टीम विजेता और संत जोसेफ प्‍लस टू विद्यालय की टीम उपविजेता रही. फाइनल के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने भाग लिया. विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज, नृत्य और संगीत के साथ अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि इफ्तखार अहमद ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार, अंचलाधिकारी संतोष कुमार बैठा एवं संत जेवियर अकादमी के सचिव फादर बरथोलोमी टोप्पो के अलावा  रामनरेश ठाकुर, अजीत पाल कुजूर, किशोर तिर्की, उप प्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, नसीम अंसारी, नुरुल हसन अंसारी, फादर दिलीप एक्का, अमीर सुहेल, रानू खान, तनवीर अहमद समेत कई जनप्रतिनिधि, मुखिया, शिक्षक, स्कूली बच्चे एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!