WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेलझारखंडमहुआडांड़

संत जोसेफ विद्यालय की टीम बनी छेछाङी जेसुइट मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता

महुआडांड़ (लातेहार)। संत जोसेफ विद्यालय परिसर स्थित फादर मैकनामारा स्टेडियम में शुक्रवार को एकदिवसीय छेछाङी जेसुइट मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट (बालक वर्ग अंडर-14) का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में क्षेत्र के चार विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया. इनमें संत जोसेफ उच्च विद्यालय महुआडांड़, संत जेवियर मध्य विद्यालय पकरीपाठ, संत लिवन्स मध्य विद्यालय तुन्दटोली तथा संत मेरीज मध्य विद्यालय चीरोपाठ की टीमें शामिल रहीं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संत जोसेफ उच्च विद्यालय महुआडांड़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि संत जेवियर मध्य विद्यालय पकरीपाठ की टीम उपविजेता रही. । विजेता टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 गोल किए. वहीं उपविजेता संत जेवियर मध्य विद्यालय की टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 10 गोल किए. प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, कप एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. आयोजन के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमें जोनल लेवल पर बालक वर्ग अंडर-14 प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी. प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button