WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडधर्ममहुआडांड़

महुआडांड़ में पहलाम के दूसरे दिन निकला मुहर्रम जुलूस

विधायक रामचंद्र सिंह ने लिया भाग, गणमान्य लोगों का किया गया सम्मान

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय में मोहर्रम के पहलाम के दूसरे दिन शनिवार को खलीफा तनवीर अहमद (रिंकू) एवं नायब खलीफा सद्दाम आलम (शेरू) के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया.  जुलूस श्रद्धा, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. पूरे मार्ग में “या अली”, “या हुसैन”, “नारा-ए-तकबीर अल्लाहु अकबर” के नारों से वातावरण गूंजता रहा. हजरत इमाम हसन, इमाम हुसैन एवं शहीद-ए-कर्बला की शान में कसीदे भी पढ़े गए. जुलूस जरहाटोली से शुरू होकर अंबाटोली, डिपाटोली, आजाद मार्केट, गांधी चौक एवं शास्त्री चौक होते हुए महुआडांड़ बस पड़ाव पहुंचा. विभिन्न स्थानों पर स्थानीय एवं बाहर से आए खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार, भाला, गड़ासा तथा अन्य पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज खेल-करतब का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. बस पड़ाव में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. विशिष्ट अतिथियों में अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी, एलआरडीसी सुनील कुमार वर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा, थाना प्रभारी मनोज कुमार, उपप्रमुख अभय मिंज सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.  इस अवसर पर जामा मस्जिद के सदर इमरान खान, मजलिस के सदर मजूंल अंसारी, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहेल, नूरुल हसन अंसारी,मजहर खान, जावेद अख्तर, फादर दिलीप एक्का, मनोज जायसवाल, भानू प्रसाद, अजय प्रसाद, फहीम खान, बिहारी जायसवाल, रानू खान, रामनरेश ठाकुर, इस्तियाक अहमद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को मोहर्रम कमेटी की ओर से पगड़ी पहनाकर, बैज लगाकर तथा अंगवस्त्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय एवं बाहर से आए खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल-करतब से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं बाहर से आए कलाकारों ने शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन की शान में मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया. मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, त्याग और मानवता की रक्षा का संदेश देने वाला अवसर है। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी पूरी इंसानियत के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मोहर्रम कमेटी, प्रशासन एवं आम लोगों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए बधाई दी। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जुलूस मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी स्वयं पूरे आयोजन की लगातार निगरानी करते रहे। यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित की गई। मोहर्रम कमेटी के खलीफा तनवीर अहमद (रिंकू) एवं नायब खलीफा सद्दाम आलम (शेरू) ने सफल आयोजन के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा महुआडांड़ एवं आसपास के ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से मोहर्रम का आयोजन पूरी श्रद्धा, शांति और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोहर्रम कमेटी, अंजुमन कमेटी तथा प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!