WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़राज्‍यलातेहार

खाद्यान्न गबन के आरोपी पंचायत सेवक सर्वेश कुमार सिंह गया जेल

लातेहार। जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में खाद्यान्न गबन के बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी बरवाडीह के पूर्व एजीएम और लातेहार प्रखंड के तरवाड़ीह पंचायत के पंचायत सेवक सर्वेश कुमार सिंह को लातेहार प्रखंड कार्यालय से सोमवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उन्‍हें जेल भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement

बता दें कि 586 क्विंटल सरकारी चावल के गबन के आरोप में सर्वेश कुमार सिंह पर उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश के बाद बरवाडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

Advertisement
Advertisement

बरवाडीह थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि 30 मई 2025 को बरवाडीह थाना में कांड संख्या 30/2025, धारा 406, 409 और 420 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था. जांच में यह सामने आया कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़ी मात्रा में सरकारी खाद्यान्न का गबन किया है. इसी मामले में पुलिस सर्वेश कुमार सिंह (37)  पिता युगल किशोर सिंह, ग्राम डाढ़ा, थाना बारियातु, जिला लातेहार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

Advertisement
Advertisement
Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!