maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़लातेहार

महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा जरूरी: श्यामली शर्मा

महिलाओं की ऐतिहासिक रैली, पुतला दहन कर महिला सम्मान की आवाज़ को किया बुलंद किया

बरवाडीह (लातेहार)। शुक्रवार को बरवाडीह में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने बरवाडीह अंचलाधिकारी के विरुद्ध महिलाओं के प्रति कथित असम्मानजनक व्यवहार एवं लगातार मिल रही शिकायतों के विरोध में अम्बेडकर चौक के पास उनका पुतला दहन किया. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी श्यामली शर्मा ने किया. बरवाडीह में पहली बार केवल महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या ने पुतला दहन कर महिला सम्मान की आवाज़ को बुलंद किया है. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि लंबे समय से अंचलाधिकारी के व्यवहार को लेकर महिलाओं के बीच असंतोष और आक्रोश व्याप्त है. उनका आरोप है कि कई अवसरों पर महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया, जिससे महिलाओं में असुरक्षा और प्रशासन के प्रति अविश्वास की भावना बढ़ी है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक, विशेषकर महिलाओं के सम्मान और गरिमा की रक्षा करना प्रत्येक लोकसेवक का दायित्व है. यदि किसी अधिकारी का आचरण महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाता है, तो उसके विरुद्ध आवाज उठाना समाज का कर्तव्य है. नेतृत्वकर्ता श्यामली शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रशासन को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा भविष्य में किसी भी महिला के साथ कथित रूप से असम्मानजनक व्यवहार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ. प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. उपस्थित महिलाओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!