dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
झारखंडलातेहार

ओबीसी आरक्षण और जमीन के ऑनलाइन रिकॉर्ड की मांग को लेकर राजद का पांच चरणों में आंदोलन का ऐलान

लातेहार। जिले में ओबीसी आरक्षण लागू करने और नया-पुराना खतियान की त्रुटियों के कारण रजिस्टर-2 से जमीन के ऑनलाइन रिकॉर्ड में हो रही परेशानी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है.  राजद के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच चरणों में आंदोलन करने की घोषणा की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि लातेहार जिले में अब तक ओबीसी आरक्षण लागू नहीं होना चिंता का विषय है.

वहीं नया और पुराना खतियान का हवाला देकर आम रैयतों को परेशान किया जा रहा है. रजिस्टर-2 से जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड नहीं होने के कारण जिले के हजारों जमीन मालिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के विभिन्न अंचलों में बिना पैसे के गरीबों का काम नहीं हो पा रहा है. । इस संबंध में पूर्व में कई बार प्रशासन और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है. रामप्रवेश यादव ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा भी ओबीसी  आरक्षण की मांग उठाई जाती रही है. चुनावी मंचों से भी इस संबंध में घोषणाएं की गई थीं, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक दोनों प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, राजद का आंदोलन जारी रहेगा. राजद द्वारा घोषित आंदोलन के पहले चरण में 18 नवंबर  को बाजारटांड़ से मुख्य शहर होते हुए थाली बजाओ, अलख जगाओ रैली निकाली जाएगी. दूसरे चरण में 23 नवंबर से 26 नवंबर तक जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में भिक्षाटन अभियान चलाया जाएगा.

तीसरे चरण में 28 नवंबर से एक दिसंबर तक ‘आरक्षण उलगुलान यात्रा’ निकाली जाएगी.  सुसज्जित वाहन को जिला मुख्यालय से झंडा दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया जाएगा.  यात्रा के दौरान प्रखंडों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा. जबकि चौथे चरण में सात दिसंबर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा. पांचवें और अंतिम चरण में आठ दिसंबर  से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की गई है. मौके पर प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, जिला प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव रंजीत यादव, राजद के वरिष्ठ नेता बली यादव, जिला सचिव जगनारायण माली, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राजनारायण गिरी, जिला सचिव संतोष यादव, आदित्य यादव, मोहम्मद राशिद, प्रीतलाल यादव, जितेंद्र यादव, विष्णुदेव यादव, चंद्रदेव सिंह एवं अरविंद साव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!