Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे स्टेशन पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से रेल क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव स्टेशन परिसर के समीप पोल संख्या 258/2 के पास पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं प्रथम दृष्टया से शव किसी विक्षिप्त व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. घटना की सूचना डालटनगंज जीआरपी को दे दी गई है. जीआरपी टीम के बरवाडीह पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!