latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्म

नूरी जामा मस्जिद में खत्म तरावीह का रूहानी कार्यक्रम, बड़ी संख्या में पहुंचे नमाज़ी

लातेहार। गुलाब बाग डुड़वा ( लातेहार) स्थित नूरी जामा मस्जिद में पवित्र माह-ए-रमज़ान के अवसर पर खत्म तरावीह का रूहानी कार्यक्रम बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर इलाके के बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने शिरकत की और पूरे अदब के साथ कुरआन-ए-करीम की तिलावत सुनी. तरावीह में मुकम्मल कुरआन-ए-पाक सुनाने की सआदत हाफिज मुनीर साहब को हासिल हुई. उन्होंने पूरे रमज़ान शरीफ के दौरान नमाज़-ए-तरावीह में खूबसूरत अंदाज़ में कुरआन-ए-करीम की तिलावत की, जिसे नमाज़ियों ने बड़ी तवज्जो और दिलचस्पी के साथ सुना. खत्म तरावीह के मौके पर मस्जिद का माहौल बेहद रूहानी और इबादत से सराबोर नजर आया. इस मौके पर तकरीर करते हुए हज़रत कारी जियाउद्दीन शमसी, मौलाना जमाल और नूरी जामा मस्जिद के इमाम हकीम साहब ने रमज़ान शरीफ की फज़ीलत, कुरआन-ए-करीम की अहमियत और नेकियों की राह पर चलने की जरूरत पर विस्तार से रोशनी डाली. उलेमा-ए-किराम ने लोगों को अल्लाह की इबादत करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और समाज में अमन-ओ-अमान कायम रखने की नसीहत दी.  कमेटी के सदर आफताब आलम साहब सहित तमाम सदस्यों और इलाके के लोगों ने हाफिज साहब व उलेमा-ए-किराम का शुक्रिया अदा किया. मौके पर कमेटी के सदर आफताब आलम, सेक्रेटरी अख्तर हुसैन, नाइफ सदर रब्बानी हुसैन, नाइफ सेक्रेटरी मारूफ अंसारी, मुस्लिम अंसारी, अलीम अंसारी, याकूब अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button