WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
gupta veg
green vlly
alisha 4 6
carnival 1
खेलझारखंडबालुमाथ

सामुदायिक पुलिसिंग का उदेश्‍य आम लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाना है: एसपी

बालूमाथ (लातेहार)।  शुक्रवार को थाना क्षेत्र के रामघाट बारा मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने किया. उन्‍होने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्‍त किया. इस अवसर पर बालूमाथ पुलिस अनुमंडल एसडीपीओ विनोद रवानी, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार तथा मारांगलोइया पंचायत की मुखिया मौजूद थीं. सबों ने संयुक्‍त रूप से फीता काट कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया. मुख्‍य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है. खेलकूद के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है. उनमें अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना विकसित होती है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने का अच्छा माध्यम हैं. एसडीपीओ विनोद रवानी ने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का कार्य करता है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.  प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. इनमें सरना क्लब बसिया, फुटबॉल क्लब भगिया, एससीजीसी टीम गणेशपुर, सरना संगम क्लब धाधू, आजाद क्लब शाति, न्यू 11 स्टार क्लब बारा, सरना स्पोर्टिंग क्लब मारांगलोइया तथा बालूमाथ थाना की फुटबॉल टीम शामिल रही. कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार, गौतम कुमार, मनदीप कुमार, दिलीप भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे. मैच की कमेंट्री विनोद कुमार एवं मनदीप कुमार ने की. मौक पर काफी संख्‍या में ग्रामीण मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!