latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडधर्मलातेहार

उपायुक्‍त ने सपत्नीक नगर भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना की

लातेहार। उपायुक्‍त संदीप कुमार रविवार को सप्‍नीक जिले के चंदवा प्रखंड के नगर ग्राम स्थित मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर में माता का दर्शन किया और पूजा अर्चना की. उन्होंने विधि-विधान के साथ मां भगवती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. पूजा-अर्चना मंदिर के सेवायत सह मुन्तजिमकार पंडित गोविंद बल्लभ मिश्रा के सानिध्य में संपन्न हुई. पूजा के उपरांत मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से उपायुक्त को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रबंधन समिति के साथ मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने मंदिर के समुचित विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर मंदिर के पुजारी सह प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, शाही परिवार के गोकुल शाही, मयंक मिश्रा, सौरभ मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button