dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
झारखंडलातेहार

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवरात और नकदी की चोरी, सीसीटीव में कैद हुए चार

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुरी मोहल्ला में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की इस घटना में करीब छह लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है. चोर सीसीटीवी में कैद हो गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़पुरी निवासी निशांत कुमार सिंह पिता स्वर्गीय विजय सिंह तीन नवंबर  को अपने परिवार को रांची रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे.

इस दौरान घर बंद था. रात करीब सात बजे जब वे वापस घर लौटे तो मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला. घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और लोहे की अलमारी में रखे कीमती जेवरात एवं नकदी गायब हैं. पीड़ित के अनुसार, चोरों ने उनकी पत्नी का एक सोने का चेन, सोने की आठ जोड़ी कान की बालियां, चार सेट चांदी की पायल, पति-पत्नी की कुल पांच सोने की अंगूठियां, पत्नी का सोने का हार सेट, जरूरी दस्तावेज तथा 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई गई है. घटना के बाद पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और मामले की जांच करने की मांग की है. घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ संदीप कुमार मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की. उन्‍होने शीघ्र ही इस चोरी कांड का खुलासा करने का दावा किया है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!