झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़लातेहार
रेलवे स्टेशन में तत्काल टिकट को लेकर जमकर हंगामा, सीएस के कार्यप्रणाली सवाल खड़े
नहीं बना ऐसी कोच का एक भी तत्काल टिकट, यात्रियों में आक्रोश


लोगों का आरोप है कि गरीब और जरूरतमंद यात्रियों के हक का टिकट दलालों और पहचान वालों को दिया जा रहा है. यात्रियों में सीताराम उरांव, प्रकाश विश्वकर्मा, सकेंद्र विश्वकर्मा, मो. हुसैन और वाकर अहमद समेत कई लोग शामिल थे. यात्रियों ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. मामले की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित यात्रियों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक बातचीत और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. हालांकि यात्रियों का कहना है कि पूरे विवाद का मुख्य कारण सीएस की कार्यशैली है और जब तक उनका तबादला नहीं होगा तब तक व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है. यात्रियों ने रेलवे के वरीय अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
