latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडब्रेकिंग न्यूज़लातेहार

सौतेले बेटे से विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

बरवाडीह (लातेहार)। थाना क्षेत्र के छेचा गांव में घरेलू विवाद से आहत होकर एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है. घटना में करीब 60 वर्षीय मेहरून बीबी, पति समसुद्दीन खां, की तबीयत अचानक बिगड़ गई.  प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का अपने सौतेले बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के बाद आक्रोश और मानसिक तनाव में आकर उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बिना देर किए उसे बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. वहीं सीएचसी बरवाडीह में चिकित्सक डॉ. अनुपमा एक्का की देखरेख में महिला का प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी स्थिति में सुधार हुआ है, और फिलहाल वह खतरे से बाहर है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक संजय चौधरी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि घरेलू विवाद के कारण महिला ने यह कदम उठाया. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!