green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

रक्‍तदान से बच सकती है किसी की जिंदगी: उपायुक्‍त

लातेहार। झारखंड राज्‍य स्‍थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर रेडक्रास लातेहार के द्वारा टाउन हॉल, लातेहार में रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन विधायक मानिक रामचंद्र सिंह व उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा फीता काटकर किया गया. मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रत्‍येक स्‍वस्‍थ्‍य व्‍यस्‍क लोगों को रक्‍तदान करना चाहिए. उन्‍होने कहा कि रक्‍तदान महादान है.

उपायुक्‍त ने कहा कि आपके द्वारा किये गये रक्‍तदान से किसी की जान बच सकती है. उन्‍होने कहा कि जिले में रक्‍त की उपलब्‍धता के लिए हम सबों को आगे आना चाहिए. उन्‍होने रेडक्रास के इस पहल की सराहना की. शिविर में उपायुक्त उत्‍कर्ष गुप्‍ता, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय रजक, डीटीओ उमेश मंडल, डीएसई गौतम साहू, जिला समाज कल्‍याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, डीएसओ अविनिश कुमार त्रिपाठी के अलावा नरेंद्र श्रीवास्‍तव, रीतेश कुमार, नरेंद्र कुमार, आशा कुमारी, संजय कुमार राम, अजय कुमार, करण कुमार व व राहुल कुमार कुल 16 रक्‍तदाताओ ने रक्‍तदान कर स्वैच्छिक रक्तदान कर जिले में सुरक्षित रक्त उपलब्धता के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया. रक्‍तदान करने वालों में  मौके पर सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो, रेडक्रास सोयायटी के संरक्षक सुशील कुमार अग्रवाल, सभापति‍ महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, सचिव जावेद अख्‍तर, कोषाध्‍यक्ष विशाल चंद्र साहू समेंत रेडक्रास, लातेहार के कई सदस्‍य मौजूद थे. रक्‍त संग्रह ब्‍लड बैंक के लैब टेक्निशियन बि‍नय कुमार सिंह के अलावा अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों ने किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!