


जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा की पूरी टीम 29.3 ओवरों में 80 रनों में ही ढेर हो गयी. टीम की ओर से अध्यांश चौधरी ने सर्वाधिक 28 रन बनाये. इसके अलावा कोई भी बैटर दहाईं अंक तक नहीं पहुंच सका. लातेहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष राज ने आठ ओवरों में 15 रन दे कर चार विकेट चटकाये. आर्यन राज, गगन भारद्वाज और पार्थ कुमार को 2-2 विकेट मिले.
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयुष राज को दिया गया. विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर संघ के सचिव अमलेश सिंह व अंकित पांडेय समेंत कई लोग मौजूद थे.