green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का डीडीसी व नगर प्रशासक ने किया उद्घाटन

ग्रामीणों ने किया विरोध

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के चंदनडीह (पहाड़पुरी) में शनिवार को अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया गया. उप विकास आयुक्‍त सैयद रियाज अहमद, नगर प्रशासक राजीव रंजन व निवर्तमान वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया. अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सक टीम को कई दिशा निर्देश दिए. नगर प्रशासक ने बताया कि अर्बन आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर खुलने से शहरी व ग्रामीण लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. यहां लीडीएमओ डॉ लाडले हसन, डेंटिस्ट डॉक्टर प्रिया शालिनी, ऑप्टोमेट्रिस्ट आदित्य कुमार व एएनएम की टीम कार्य करेगी.

ग्रामीणों ने किया विरोध 

वहीं सामुदायिक भवन में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है.   शनिवार को ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध किया. ग्रामीण बालेश्वर उरांव, देव चरण उरांव, किनेश्वर उरांव आदि ने बताया कि उक्त सामुदायिक भवन का निर्माण आदिवासी समाज की बैठकों, सामाजिक आयोजनों तथा बच्चों के पठन-पाठन के उद्देश्य से कराया गया था. इसी भवन में आदिवासी समाज के लोग अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं की जानकारी बच्चों को देते थे. लेकिन विगत दिनों नगर पंचायत कार्यालय, लातेहार द्वारा इस सामुदायिक भवन का रंग-रोगन कर उसे अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तब्दील कर दिया गया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं.  ग्रामीणों का कहना है कि वे अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने के विरोध में नहीं हैं, बल्कि उनका विरोध इस बात को लेकर है कि समाज के लिए बनाए गए सामुदायिक भवन को स्वास्थ्य केंद्र में बदल दिया गया. ग्रामीणों ने मांग की कि सामुदायिक भवन को यथावत रखा जाए तथा अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना किसी अन्य उपयुक्त भवन में की जाए, ताकि दोनों उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें.

क्‍या कहा नगर प्रशासक ने

ग्रामीणो के द्वारा विरोध किये जाने के संबंध में पूछे जाने पर नगर प्रशासक राजीव रंजन  ने बताया कि यह अस्‍थायी व्‍यवस्‍था है. उन्‍होने बताया अर्बन आयुष्‍मन आरोग्‍य मंदिर खोलने के लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है और शीघ्र ही इसका अपना एक अलग भवन बनाया जायेगा. इसकी प्रक्रिया चल रही है. श्री रंजन ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में दो अर्बन आयुष्‍मन आरोग्‍य मंदिर हो गये हैं. इससे पहले डुरूआ में संचालित है और उसका भवन बन गया है. शीघ्र ही उसमें शिफ्ट हो जायेगा. उन्‍होने बताया कि यहां रोगियों को कई प्रकार की सुविधायें प्राप्‍त होगीं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!