green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

संत रविदास की जयंती पर निकाली गयी शोभा यात्रा

उनके आदर्शोंं व उपदेशों को आत्‍मसात करने का लिया गया संकल्‍प

लातेहार। जिले मुख्‍यालय के अमवाटीकर स्थित अंबेडकर चौक में नवयुवक संघ के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और समाजसेवियों ने भाग लिया. जयंती के दौरान शहर के एक शोभा यात्रा निकाली गयी.शोभा अमवाटीकर के अंबेडकर चौक से निकल कर शहर के मुख्‍य पथ होते हुुए बाइपास चौक पहुंची. इसके बाद पुन: अमवाटीकर पहुंची. इससे पहले संघ के पदाधिकारी व सदस्‍यों ने संत रविदास के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना एवं माल्‍यापर्ण अर्पित किया.

संघ के लोगों ने बताया कि यहां 1988 से संत रविदास की जयंती मनायी जा रही है. नवयुवक संघ के अध्यक्ष सोनू कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया.  उन्होंने कहा कि आज के समय में हम सभी को रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है, ताकि समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त किया जा सके. उन्होंने युवाओं से शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जिसमें वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया.

वक्ताओं ने कहा कि रविदास जी का सपना एक ऐसे समाज का था, जहां कोई ऊंच-नीच न हो और सभी को समान अधिकार प्राप्त हों. इस मौके पर नवयुवक संघ के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष शंभू राम, सचिव नंदू राम, उप सचिव चंचल राम सहित सदस्य रविंद्र कुमार, शिव उदय राज, गिरधारी राम, कुमार सावन कुमार, रिंकू कुमार, बबलू कुमार, सिद्ध कुमार, सुनील राम, प्रिंस राम, मोहित राम, रोहित राम और अनित राम उपस्थित थे.

 

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!