RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
खेल

बाालक वर्ग में हजारीबाग व बालिका वर्ग में ईस्‍ट सिंहभूम ने खिताब पर जमाया कब्‍जा

23 वीं झारखंड स्‍टेट सब जूनियर बालक व बालिका वॉलीबॉल टुर्नामेंट संपन्‍न

लातेहार। झारखंड बॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्‍वावधान में लातेहार जिला बॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित 23 वीं झारखंड स्‍टेट सब जूनियर बालक व बालिका वॉलीबॉल टुर्नामेंट दो फरवरी को संपन्‍न हो गया. टुर्नामेंट के बालक वर्ग में हजारीबाग ने विजेता और गढ़वा ने उप विजेता का खिताब जीता. जबकि धनबाद तीसरे स्‍थान पर रही. जबकि बालिका वर्ग में ईस्‍ट सिंहभूम विजेता और धनबाद उप विेजेता रही. वेस्‍ट सिंहभूम को तीसरे स्‍थान पर संतोष करना पड़ा. समापन समारोह में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, एसएसबी-32 के डिप्टि कमांडेंट दीपक कुमार मीणा, झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्‍यक्ष सुनील सहाय, कोषाध्‍यक्ष विकास वर्मा, कंपटीशन डायरेक्‍टर इंटरनेशनल रेफरी संजय कुमार, आर्गेनाइजिंग कमिटि सेक्रेटरी संजय ठाकुर, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा, लातेहार जिला वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन जय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्‍यक्ष पंकज तिवारी व सचिव प्रवीण मिश्रा आद‍ि ने विेजेेेता व उप विेजेता टीम व उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ि‍यों को पुरस्‍कार प्रदान किया. टुर्नामेंट में बालिका वर्ग में बेस्ट अटैकर तृप्ति मिंज (ईस्ट सिंहभूम), बेस्ट सेटर तनुश्री कुमारी (धनबाद)  बेस्ट लिब्रो वैष्णवी गुप्ता (ईस्ट सिंहभूम) को दिया गया. जबकि मैच ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्‍कार लातेहार की आभा कुमारी को दिया गया. बालक वर्ग में बेस्ट सेटर प्रिंस कुमार (हजारीबाग), बेस्ट अटैकर युवराज (गढ़वा), बेस्ट लिब्रो मारुत (बोकारो) को दिया गया. जबकि बालक वर्ग में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट हजारीबाग के सचिन को दिया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!