झारखंडब्रेकिंग न्यूज़
रेलवे आरओएच शेड में घुसी मालगाड़ी ने रैक और हाइड्रा को लिया चपेट में


घटना की जानकारी देते हुए कर्मियों ने बताया कि सेंटिंग का कार्य संपन्न हो गया था. जिसके बाद हमलोगों को कार्य करने का लिखित निर्देश संबधित अधिकारियों द्वारा दिया गया. हम सभी अपने अपने कार्य में लगे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से मालगाड़ी पीछे की ओर से आने लगी. पूरे आरओएच शेड में कोयले की धूल से अंधेरा छा गया. किसी को कुछ समझ में नहीं आया हुआ क्या. अचानक भागो भागो की आवाज़ आने लगी और हम सभी ने कार्य छोड़कर पीछे हट गए तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी शेड में खड़ी 10 से 12 रैक में टकराई और रेक को लेते हुए पीछे खड़ी हाइड्रा से चपेट में ले लिया.
इस घटना के बाद कर्मियों ने काम बंद कर दिया और सुरक्षा और इस प्रकार की घटना होने पर इंश्योरेंस की मांग करने लगे. वेल्डर का कार्य कर रहे कर्मियों ने यह भी बताया कि वह परिवार के जीविकोपार्जन के लिए यहां कॉन्ट्रेक्ट बेसिक पर काम करते है इसके एवज में उन्हें महज किसी को 10 हजार तो किसी को 12 हजार वेतन मिलता है.
इन कर्मियों की बाल–बाल बची जान