RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
खेललातेहार

एसवीएम की श्रेया ने एथलेटिक्‍स प्रतियागिता में जीता गोल्‍ड मैडल

लातेहार। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेलकूद मंत्रालय के द्वारा संचालित माय भारत व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के संयुक्‍त तत्‍वावधान में जिला स्टेडियम में एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के अंडर-13 वर्ग के 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में सरस्वती विद्या मंदिर की श्रेया कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता. श्रेया विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा है. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि  विद्यालय केे संरक्षक आचार्य विवेक कुमार दास एवं शिवानी कुमारी के नेतृत्‍व में 14 छात्राओं ने विभिन्न दौड़ स्पर्धा में भाग लिया था. गोल्ड मेडल जीतने वाली श्रेया कुमारी का विद्यालय में स्वागत किया गया. विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य प्रमोद कुमार और प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने संयुक्त रूप से उपहार भेंट किया. इस अवसर पर ओंकार नाथ सहाय एवं दीपक कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे.  श्रेया की सफलता पर पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सचिव राजीव रंजन कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय आदि ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!