latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेल

श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर समिति की बैठक संपन्‍न

लातेहार। श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक संरक्षक विनोद कुमार साहू की अध्‍यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में मंदिर के मासिक आय व व्‍यय का ब्‍यौरा प्रस्‍तुत किया गया. इसके अलावा बैठक में पिछले दो सालों में मां को अर्पित किये गये सोने व चांदी के आभूूूूषणों का मूल्‍याकंन किया गया. सभी आभूषणों को बैंक के लॉकर में रखने का निर्णय सर्वसम्‍मति से पारित किया गया. बैठक में मंदिर के विकास एवं अन्‍य विषयों पर चर्चा की गयी. मंदिर समिति के अध्‍यक्ष राजेश कुमार गुप्‍ता (भोला) ने मंदिर के उपरी तल्‍ले के कमरों के सुंंदरीकरण में सहमति देने वाले दानदाताओं से राशि जमा करने का आग्रह किया.बैैैठमें अगले वर्ष से चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्‍थापित कर पूजा अर्चना करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सदस्‍यता अभियान का सत्‍यापन एवं इसमें नये सदस्‍यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया. बैठक में मंदिर के 33 वें वार्षिकोत्‍सव (2027) तक 100 नये सदस्‍यों को जोड़ने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया. बैठक में उपाध्‍यक्ष शशिभूषण पांडेय, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रविंद्र प्रजापति व रंंजीत कुमार, अशोक दास, प्रदीप प्रसाद, आकाश जायसवाल, परितोष ठाकुर आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button